हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 19 -- बिहार के किशनगंज में आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के बीच शनिवार रात एक संदिग्ध गतिविधि ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार से जुड़ी बताई जा रही एक लाल रंग की थार गाड़ी को अनुमंडल कार्यालय परिसर में पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से ही गौतम कुमार से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार रात करीब 8 बजे एक लाल रंग की थार (बीआर 11बीबी 7973) अचानक किशनगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंची। गाड़ी से उतरे तीन लोग सीधे एसडीपीओ कार्यालय में दाखिल हुए और लगभग 15 मिनट बाद वापस बाहर निकल आए। इस बीच, रात के समय गाड़ी के कार्या...