नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- चीन ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर सैन्य परेड में इन नेताओं को बुलाकर US के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में पुतिन और किम का नाम लेते हुए चीन पर यह इल्जाम लगाया था। हालांकि अब चीन ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विदेशी मेहमानों को बुलाया गया था और इसके पीछे कोई और मकसद नहीं था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक बयान में कहा, "यह सैन्य परेड इतिहास को याद रखने, शहीदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.