खगडि़या, अप्रैल 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद गांव के बेचेंद्र शर्मा के पुत्र हेमचंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पैतृक जमीन को एक साजिश के तहत हड़पने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदक ने जमीन का पूर्ण विवरणी अंकित करते हुए कहा है कि नामजद एक साजिश रचकर इस जमीन का फर्जी कागजात बना कर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...