फतेहपुर, अप्रैल 15 -- जोनिहा (फतेहपुर)। बिंदकी कोतवाली के कोरवा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ी है। अब तक की जांच में घटना को साजिश या जानबूझकर की गई टक्कर साबित करने के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने मुकदमे में संशोधन करते हुए हत्या की धारा हटाकर गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। आरोपी चालक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि रविवार शाम बिंदकी-जोनिहा मार्ग पर कोरवा गांव के पास एक कार और दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार मनोज सोनी, अन्नू सोनकर और सत्यवान सोनी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा किया। कार चालक पर साजिशन कार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी का...