खगडि़या, जून 9 -- बेलदौर, एक संवाददाता स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार के अधिकारी एवं मंत्री एक राजनीतिक साजिश के तहत बेलदौर में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के बदले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी मिथिलेश कुमार निषाद ने मंगलवार को तिलाठी गांव स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। यह भी पढ़ें- चक्का जाम मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्जराजनीतिक साजिश का आरोप आगे उन्होंने बताया कि बेलदौर गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आउटडोर स्टेडियम, जबकि पनशलवा कोसी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन व्यवहार में इसे एक राजनीतिक साजिश के तहत अदल-बदल कर दिया गया है। सरकार के इस नीति का विरोध कांग्रेसीजनों क...