रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंतनगर क्षेत्र में दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवक को साजिशन फंसाने, ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जवाहर नगर नगला निवासी रजत वर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रुद्रपुर में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि आरोपी नीरज उपाध्याय ने पहले दोस्ती का भरोसा जीतकर उसे हल्द्वानी बुलाया और एक सुनियोजित योजना के तहत उसकी गाड़ी में संदिग्ध सामान रखवा दिया। बाद में जब प्रार्थी ने डिब्बों की जांच की, तो उसमें अवैध पदार्थ और एक अवैध तमंचा मिला। पीड़ित ने घबराहट के चलते यह सामान फेंक दिया। आरोप है कि नीरज ने उसे वापस उठवाकर अलग-अलग स्थानों पर फिंकवा दिया। आरोपी ने उसे डराकर देहरादून भेज दिया। पुलिस जांच का झांसा देकर 52 दिन तक बाहर रहन...