फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंधों में हुई महिला की हत्या में शामिल साजिशकर्ता आरोपी सईद को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बता दें कि मंगलवार शाम गांव निवासी एक 32 वर्षीय महिला की पड़ोसी युवक सोनू यादव ने खेत में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सोनू का महिला से प्रेम संबंध था। महिला के पति ने सोनू और सईद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सईद पर आरोप था कि वह हत्या की साजिश में शामिल है। हत्या कारित करने के बाद सोनू को सईद ही अपनी गाड़ी से छोड़ने गया था। पुलिस ने सईद को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। रविवार को पुलिस ने सईद को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं अब तक सोनू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। कोतवाल हेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.