गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला में बुधवार को 33 वर्षीया साजिया प्रवीण पति उमर अख्तर उर्फ सोनु अंसारी की संदिग्ध मौत मामले में नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। यह प्राथमिकी मृतका के भाई देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी अशरफ अंसारी के फर्द बयान पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में मृतका के पति समेत ससुराल परिवार के एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी पति उमर अख्तर उर्फ सोनु अंसारी, देवर सन्नी अंसारी व चांद अंसारी, गोतनी रानी प्रवीण व मुस्कान प्रवीण, सास हसीमा बेगम व फलक प्रवीण, देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के परवाबाद निवासी इशरत प्रवीण व वशीम अंसारी, गाण्डेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा निवासी छोटी प्रव...