साजिद खान ने पलट दी बाजी, वेस्टइंडीज वर्सेस पाकिस्तान टेस्ट मैच के तीसरे दिन मची उथल-पुथल
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में तीसरे दिन बहुत कुछ देखने को मिला। अब्दुल्लाह शफीक 160 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शतक से चूके, जबकि जोमेल वॉरिकन ने वेस्टइंडीज के लिए 6 विकेट निकाले। साजिद खान ने पहले बल्ले से थोड़ा योगदान दिया और फिर गेंद से करामात दिखाकर मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया और पाकिस्तान को इस मैच में आगे कर दिया। यहां से पाकिस्तान को जीत मिलने के चांस बढ़ गए हैं। पाकिस्तान की टीम इस मैच में दूसरे दिन के खेल के बाद जितनी ज्यादा अच्छी स्थिति में थी, उससे कहीं ज्यादा अच्छी स्थिति में टीम ने खुद को तीसरे दिन के खेल के बाद पाया होगा। वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन गेंद से करने के बावजूद बल्ले से मात खाई। यही कारण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.