साजन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज। साजन हत्याकांड के एक और वांछित आरोपी को जार्जटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने देर रात विद्यावाहिनी बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सुधीर भारतीया निवासी सेवईत सोरांव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 को हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की गैंगवार में ईंट पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दस नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड में नामजद सुधीर भारतीया फरार चल रहा था। पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.