प्रयागराज, अप्रैल 23 -- करीब दस महीने से फरार साजन मेहतर के हत्यारोपियों के मकानों पर जार्जटाउन पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। हत्याकांड में पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सिकंदर पासी समेत सात नामजद अभी भी फरार चल रहे हैं। अल्लापुर हैजा अस्पताल के पास 20 जुलाई 2025 की रात रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी सिकंदर पासी समेत 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन, अल्लापुर के सिकंदर पासी, गुड्डू पासी उर्फ अजय कुमार, मान सिंह उर्फ गूगे व विशाल उर्फ केतुल, सेवईत सोरांव के सुधीर पासी और दारागंज के गोलू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.