नोएडा, मई 24 -- पानी की निकासी के विवाद में की गई थी हत्या अब तक आठ लोगों को पुलिस जेल भेज चुकीग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। साकीपुर गांव नाली के पानी की निकासी को लेकर हुई साजन भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अबतक कुल 8 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।सूरजपुर पुलिस ने बताया कि पांच व छह मई की रात साकीपुर में नाली के पानी की निकासी एवं कूडा डालने को लेकर विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक चाचा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से फरार चल रहे आरोपी गौरव उर्फ भोला व मनीष उर्फ मन्नू पुत्रगण रिषीपाल को ईएनटी की तरफ जाने वाले बंद रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विवेचना के दौरान प्रकाश में आये...