नई दिल्ली, मई 9 -- 1998 में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म आई थी 'कुछ कुछ होता है'। इस फिल्म से करण जौहर ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फैमिली ड्रामा फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते। फिल्म की कहानी के साथ गाने भी जबरदस्त हिट हुए। इसी फिल्म में सलमान खान पर भी एक गाना फिल्माया गया था जो उस समय का शादी एंथम बन गया। आज भी सलमान को उस काले सूट में डांस करते हुए देख उनकी फीमेल फैंस खुश हो जाती हैं। वो गाना था 'साजन जी घर आए'। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा और किस सिंगर ने गाया ?साजन जी घर आए. इस गीतकार ने लिखा था ये गाना करण जौहर ने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने उस समय के मशहूर म्यूजिक कंपोजर जतिन ललित से बनाए थे। इन दोनों भाइयो...