रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। किच्छा हाईवे पर सोमवार की देर रात पुलिस ने सागौन के लठ्ठों से भरा एक संदिग्ध ट्रक पकड़ा है। यह कार्रवाई आरके ढाबा के पास की गई। ट्रक में सागौन के गिल्टे लदे थे। जिसके दस्तावेजों को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोककर जांच की और बाद में उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। सूत्रों के अनुसार गिल्टे खटीमा क्षेत्र से आए हैं। वहीं, मामले में वन विभाग अब सक्रिय हो गया है और लकड़ी के स्रोतों की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी वैध तरीके से लाई जा रही थी या फिर इसके पीछे कोई अवैध कटान या तस्करी का नेटवर्क काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- इटौंजा में नीम, आम के हरे पेड़ काटे बाराकोली रेंज के रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने साग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.