बलिया, जनवरी 28 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। घर से सरस्वती पूजा समारोह में शामिल होने निकले युवक का शव मंगलवार को पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में खलबली मच गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके के इब्राहिमपट्टी निवासी 25 वर्षीय विक्की पटेल सोमवार की शाम गांव में आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम गांव के कुछ युवकों के साथ वह घूमता दिखा था। मंगलवार की सुबह गांव के लोगों की नजर जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने सागौन के पेड़ से लटक रहे विक्की के शव पर पड़ी तो हलचल मच गयी। कुछ देर में ही भीड़ जुट गयी तथा परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गये। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक का शव उसके ही टी-शर्ट से बने फंदे से लटक रहा था। उनका कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.