सागौन के पेड़ से लटका मिला युवती का शव
संतकबीरनगर, जून 28 -- राहुल राय संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला में रविवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सागौन के पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।मृतका की पहचान चांदनी पुत्री अमिका प्रसाद निवासी वार्ड नंबर तीन, नगर पंचायत बेलहर कला के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.