बलिया, मार्च 30 -- बांसडीह। सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत की जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मनियर रेंज के वन रक्षक विजय कुंवर को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से वन विभाग में खलबली मची हुई है। बताया जाता है कि इलाके के कैथवली गांव में 24 मार्च को सागौन के करीब 90 पेड़ों की अवैध कटाई हो गयी। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद इसकी जांच प्रवर्तन दल के प्रभारी से करायी गयी तो शिकायत सही मिली। इसके आधार पर अफसरों ने वन रक्षक को निलम्बित कर दिया गया। आरोपी को डीएफओ कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.