रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा। वन विभाग खटीमा रेंज की टीम ने एक पिकअप वाहन में सागौन के अवैध गिल्टे पकड़े हैं। बुधवार देर रात मुखबिर ने रेंज अधिकारी को गुरखुड़ा ग्राम में सागौन का अवैध पातन कर पिकअप में लोड कर न्यूरिया ले जाए जाने की सूचना दी। इस पर टीम गुरखुड़ा पहुंची। मौके पर सागौन के गिल्टे एक पिकअप में लादे जा रहे थे। टीम को देखते ही मौके से श्रमिक भाग गए। जब्त की गई लकड़ी और पिकअप को रेंज कार्यालय में लाया गया है। रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...