हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- लालकुआं, संवाददाता। शांतिपुरी-किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह वन विभाग ने सागौन तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। मौके से एक कार में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की गई, जबकि आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। वन विभाग को सुबह करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से अवैध सागौन लकड़ी उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर गश्त कर रही टीम ने हुंडई सैन्ट्रो कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर ओवरटेक कर रोक लिया। कार में सवार आरोपी समीर उर्फ छम्मी निवासी टीला बीट, गौला रेंज और आकाश सिंह निवासी साफ कटानी, लालकुआं को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों आरोपी कार छोड़कर पास की झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। वन विभाग ने कार को कब्जे में लेकर लालकुआं वन परिसर डॉली रेंज में सुरक्षित खड़ा कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.