मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मोतीपुर। जीवछ महाविद्यालय से सागवान का पेड़ काटने का मामले सामने आया है। पेड़ काटे जाने की सूचना पर वनरक्षी ने शुक्रवार को महाविद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। वनरक्षी कुणाल कुमार ने बताया कि जांच में सागवान का पेड़ कटा हुआ पाया गया है। वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। वहीं, प्राचार्य किशोर कुमार पासवान ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.