कानपुर, मई 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन, आरटीओ प्रवर्तन, खनन और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सागर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। लगभग 200 वाहनों को रोक चेक किए तो 106 में टैक्स बकाया, ओवरलोडिंग औऱ एचएसआरपी,गलत नंबर प्लेट में चालान और सीज की कार्रवाई की गई है। आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि 106 में 8 को सीज तो 98 के चालान काटे गए। इनसे 6.47 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। चेकिंग कार्रवाई सजेती क्षेत्र के आनूपुर-बरिपाल मोड़ तथा घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...