हमीरपुर, मई 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर शुरू हुए जनांदोलन धीरे-धीरे बड़ा रूप ले रहा है। शुक्रवार को वकीलों ने बार संघ भवन में बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए वकीलों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के कार्यालय में न होने के बाद वकीलों ने नारेबाजी और तेज कर दी। बाद में डीएम के वीसी में व्यस्त होने की जानकारी पर वकीलों ने एनआईसी कक्ष की ओर कूच करना शुरू कर दिया। वकीलों की नारेबाजी से कलेक्ट्रेट गूंजता रहा। वकीलों की डीएम से भेंट न होने से नाराज वकीलों ने वापस आकर कुछ देर के लिए बस स्टैंड में जाम लगा दिया। वकीलों के प्रदर्शन की खबर मिलने पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने वकीलों से वार्ता की। वकील डीएम से मिलने की जिद पर अड़...