कानपुर, मई 16 -- कानपुर। सागर हाईवे पर एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून, एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह, एसीपी और खनन अफसरों ने छह घंटे का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले में गिट्टी, मौरंग, बालू की ओवरलोडिंग और खनन के मामलों की पोल खुल गई। टीम को 91 वाहन ओवरलोड मिले। इनमें से 17 को सीज तो 74 के चालान ओवरलोड, टैक्स और एमवी एक्ट के उल्लंघन में किए गए। ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर हुई कार्रवाई के दौरान 4.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- सागर हाईवे पर चेकिंग में 91 ओवरलोड वाहन मिले यह भी पढ़ें- ओवर लोडिंग के खिलाफ चला अभियान, दो दर्जन ट्रक पकड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...