सागर से बनारस के लिए बुक 5 लाख का फोटो कैचर गायब
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। सिगरा के संत रघुवर नगर कॉलोनी निवासी शंकर सोड़ी और भोकार सरल सोड़ी ने लाखों रुपये मूल्य के सामान के गायब होने के मामले में मंडुवाडीह थाने में शुक्रवार को तहरीर दी है। पीड़ितों के अनुसार 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सागर से लगभग 5,10,450 रुपये मूल्य का एक फोटो कैचर वाराणसी के लिए बस में बुक कराया था। 25 अप्रैल को सामान के बारे में जानकारी लेने पर उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला और कई दिनों तक टालमटोल किया जाता रहा। आरोप है कि 14 मई को दोबारा संपर्क करने पर बस मालिक ने सामान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बस को रोककर पूछताछ की गई तो बस मालिक, चालक और कंडक्टर ने सामान रास्ते में गुम हो जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.