भभुआ, मार्च 31 -- विधायक ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि दिलवाने का दिया भरोसा अधेड़ के शव के साथ सदर अस्पताल पहुंचे परिजन रो-बिलख रहे थे (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सागर पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से मंगलवार की दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय भगेलू बिंद जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी थे। घटना की सूचना पर पहुंचे सोनहन थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मींव पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि मनी सिंह उर्फ घुड़कन सिंह ने बताया कि भगेलू सागर पोखरा में स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबकर मर गए। सूचना पर ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.