मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मिशन शक्ति केंद्र के नेतृत्व में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार के निर्देशन व प्रभारी महिला सुरक्षा टीम 13 द्वारा काशीपुर रोड स्थित सागर पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए। टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार,महिला हेड कॉन्स्टेबल पूनम काम्बोज, महिला मुख्य आरक्षी रानी गंगवार,कॉन्स्टेबल गौरव कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...