सागर ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में कांस्य जीता
फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। करनाल में रविवार को संपन्न हुई राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के एथलीट सागर सैनी ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह पदक अंडर-20 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया। पदक जीतकर लौटे सागर का सोमवार को राज्य खेल परिसर में स्वागत किया गया। खेल विभाग के एथलेटिक को डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सागर को बधाई दी। वह सरूरपुर गांव के रहने वाले हैं और इनके पिता मनीराम एक किसान हैं। वहीं मां कविता देवी एक गृहिणी हैं। इनके माता-पिता भी काफी प्रसन्न हैं। सागर डीपीएस सेक्टर-19 में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद का गौरव बढ़ा चुके हैं। वह अपने परिवार में पहले खिलाड़ी हैं। इनसे पूर्व परिवार का कोई भी सदस्य खेल में नहीं रहा। सागर ने अपनी जीत का श्रेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.