सागर देवरी NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा और ट्रक की भिड़ंत, 4 लोगों की मौत और 6 घायल
सागर, नवम्बर 9 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर ग्राम चीमाढाना के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नरयावली क्षेत्र से बरमान जा रही अर्टिगा कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सागर जिले के नरयावली क्षेत्र के भैंसा गांव के लोग सवार थे, जो बरमान जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुरा के पास कार और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.