सागर जहरीली शराब कांड के 30 हजार के इनामी आरोपी से मुठभेड़, पुलिस ने मारी गोली
सागर, सितम्बर 23 -- मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से हुई 20 लोगों की मौत के मामले में वांटेड चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से बुधवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास आरोपियों का पुलिस टीम से सामना हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी, जबकि मौके से भागने की कोशिश कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2000 से अधिक यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे घटना 23 सितंबर की तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस टीम मनीष लोधी और उसके साथियों की तलाश में इलाके में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.