सागर गुप्ता के परिजनों से मिले कांग्रेसी
कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। यूक्रेन में हुए ड्रोन हमले में मारे गए मर्चेंट नेवी अफसर सागर गुप्ता के परिजनों से कांग्रेसी मिले। शास्त्री नगर स्थित आवास पर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सागर की पत्नी शालू गुप्ता, भाई मनीष गुप्ता की प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात कराई। परिजनों ने सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर को अविलंब भारत लाने की मांग की। सागर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से हो, केंद्र और प्रदेश सरकार भी मुआवजा दे। भूपेंद्र भदौरिया, राकेश साहू, विनोद अवस्थी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केंद्र को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.