जहानाबाद, जनवरी 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सागरपुर स्थित गांधी स्मारक इंटर हाई स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक नगीना गिरी को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हेडमास्टर के रूप में इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। इन्होंने स्कूल को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। जिसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कमलेश शर्मा, मुखिया रामनिवास शर्मा, अवकाश प्राप्त महानिदेशक सत्येंद्र कुमार, शिक्षक अवनीश कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रंजीत कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.