जहानाबाद, अप्रैल 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सागरपुर स्थित नागा बाबा ठाकुरबारी परिसर में गुरुवार को एकदिवसीय यज्ञ एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। विशेष भजन कीर्तन और सत्संग के बाद हवन कार्यक्रम किया गया। जिसमें शांति के घर द्वार से आए संतों ने गायत्री मंत्र के बारे में विस्तार से चर्चा किया। गायत्री मंत्र के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम आयोजन में सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा। फोटो- 23 अप्रैल जेहाना- 01 कैप्शन- सागरपुर स्थित नागा बाबा ठाकुरबारी परिसर में गुरूवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.