जहानाबाद, अप्रैल 15 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर में मंगलवार की शाम डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष में मारपीट और रोडेबाजी की घटना हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में विकास कुमार, कौशिला देवी, रॉकी कुमार, सत्येंद्र दास, रोशन कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार, अशोक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्ष के द्वारा मखदुमपुर थाने में आवेदन दिया गया है। घटना के बारे में बताया गया है कि मंगलवार की शाम गांव में अंबेडकर जयंती को लेकर डीजे के साथ जुलूस निकाला गया था। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा में डीजे को लेकर मारपीट, महिला सहित छह घायल इसी क्रम मे मारपीट की घटना हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष में होली के समय भी विवाद हुआ था। पुराने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.