बलरामपुर, मार्च 25 -- कुआनों रेंज के वन दरोगा श्रवण कुमार सिंह व वन रक्षक सुखदेव प्रसाद मिश्र ने 24 मार्च को देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शाम करीब छह बजे जंगल की साखू लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हड़पुरा गांव के पास पकड़ी गई है। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के बनगाई के मजरे पिपरा याकूब निवासी निजाम अहमद व जिला गोंडा थाना धानेपुर के ग्राम सोमरही के मजरे तिवारीपुरवा निवासी खालिद पर फर्जी रवन्ना का इस्तेमाल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ट्रैक्टर-ट्राली व लकड़ी सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.