रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उच्च न्यायालय नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर की तहसील काशीपुर क्षेत्र अन्तर्गत स्थित एस्कॉट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं पर आदेश पारित किया है। पारित आदेश के अनुपालन में याचिकाकत्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में पृथक-पृथक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए। जिसमें गुरुवार को सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रशनगत प्रकरण के संबंध में अभिलेख, साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 15 दिवस का समय प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा किए गए अनुरोध पर संबंधितों को साक्ष्य, अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए 15 दिवस का समय दिया गया है। याचिकाकर्ता अपने प्रकरण से संबंधित साक्ष्य, अभिलेख कक्ष जिला कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.