रांची, अप्रैल 4 -- रांची। ठगी केस में चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत वर्मा की कोर्ट ने शनिवार को बरी कर दिया। इसमें अमरजीत सोनी, आरती महतो, रणवीर विश्वास व शिखा कुमारी शामिल हैं। आरोप था कि 2015 में आरोपियों ने जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाने व छात्रवृत्ति दिलाने का झांसा दिया था। आरोप था कि दस्तावेज और एटीएम कार्ड लेकर खातों का दुरुपयोग किया गया। बाद में 2017 में दिल्ली पुलिस की सूचना पर कथित फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ। इसके बाद 2017 में केस दर्ज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.