हजारीबाग, जनवरी 28 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । एनडीपीएस एक्ट के आरोपी सूरज कुमार पिता स्व. सुदामा राम को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम हजारीबाग आशा देवी भट्ट के न्यायालय ने रिहा किया है। कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव निवासी सूरज कुमार पर कोर्रा थाना में केस दर्ज किया गया था। इसका चार्ज एनडीपीएस में शुरू हुआ । इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से छह सरकारी गवाहों ने गवाही दी। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार बिंदमित्रा उर्फ मनोज पासवान ने अपनी ओर से मजबूत पक्ष रखा। इसके बाद न्यायालय ने साक्ष्य की कमी पाते हुए अभियुक्त को रिहा कर दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.