जहानाबाद, मई 8 -- एसपी ने नगर थाने में केस के आईओ के साथ की मामलों की समीक्षा शहर के दोनों नाका का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार की देर रात तक नगर थाने में बैठक की और शहर के दोनों नाका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को तकनीकी कर्तव्यबोध करा कई आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ एसडीपीओ सदर मनीष चंद्र चौधरी भी थे।

मामलों की समीक्षा एसपी ने पहले नगर थाना के अनुसंधानकर्ताओं ( आईओ) के साथ महत्वपूर्ण एवं लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अनुसंधानकर्ता अधिकारियों से कहा कि वे दर्ज मामलों के अनुसंधान के दौरान पूर्ण साक्ष्यों का संकलन करें। कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु भी कड़े निर्देश दिए गए। एसपी ने थाने के ओडी कक्ष, सिरिश्ता कक्ष, इंस्पेक्टर कार्यालय व अन्य क...