साक्षी बोरा को विशेष उपहार देकर किया सम्मानित
बरेली, जून 19 -- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 12 से 14 जून तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी रिफ्रेशर एवं फ्रेशर सेमिनार क्योरुगी में बरेली के पांच ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यहां देशभर के रेफरी व खिलाड़ियों ने नवीनतम अंतरराष्ट्रीय नियमों व तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण लिया। बरेली से साक्षी बोरा ने रिफ्रेशर सेमिनार में भाग लिया, जबकि करण कन्नौजिया, नकुल, शिवा व अर्जुन ने फ्रेशर सेमिनार पूरा किया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुभाष पाटिल ने साक्षी बोरा को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा व सचिव मोहम्मद अकमल खान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- साक्षी बोरा को विशेष उपहार देकर किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.