गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी साक्षी गहलावत ने नई दिल्ली में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। साक्षी ने मध्य रेलवे की मृण्मयी देशपांडे के साथ जोड़ी बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीसरे-चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में साक्षी गहलावत और मृण्मयी देशपांडे की जोड़ी ने उत्तर-मध्य रेलवे की शिवानी सिंह और दक्षिण-मध्य रेलवे की रश्मिता डोनेपुडी की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 15-12, 10-15, 15-9 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।साक्षी के शानदार प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अनुज मित्तल, महासचिव...