साक्षात्कार में शामिल हुए 42 शिक्षक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से योग्य शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें कुल 49 शिक्षकों ने आवेदन किया था। बुधवार को इन शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए विकास भवन सभागार में बुलाया गया था। सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना के नेतृत्व में लिए गए साक्षात्कार में 42 शिक्षक शामिल हुए, जबकि सात अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार के पैनल में डीआईओएस ओमकार राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, प्रो. शैलेन्द्र मिश्र, प्रो. आरके दुबे विभागाध्यक्ष भूगोल, प्रो. अरविन्द कुमार मिश्र, डॉ. केके सिंह विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान, डॉ. पीयूष पांडेय शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.