लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- चपरतला। नवभारत साक्षरता अभियान के तहत न्याय पंचायत बाईकुआं में साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें न्याय पंचायत स्तर के लगभग 40 निरक्षर शिक्षार्थी शामिल हुए।परीक्षा का आयोजन केंद्र व्यवस्थापक प्रियंका जोशी की देखरेख में संपन्न हुई। पर्यवेक्षक के रूप में वेद प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे। शिक्षक सुनीता अग्निहोत्री, संतराम यादव, राम सरोज दिवाकर, हुकुमचंद सहित अन्य शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। शिक्षकों ने बताया कि नवभारत साक्षरता अभियान के तहत समाज के निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जा रहा है। जिससे वह दैनिक जीवन में शिक्षा का लाभ उठा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...