धनबाद, अप्रैल 20 -- जिला नवभारत साक्षरता समिति की ओर से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (एनआईएलपी) के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी असाक्षर व्यक्तियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों की पहचान के लिए व्यापक सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक सह सदस्य सचिव के निर्देशानुसार यह सर्वेक्षण कार्य 27 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा कर उल्लास एप पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय इस कार्यक्रम की मूल इकाई होंगे। सभी शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर सर्वेक्षण के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा संकुल साधनसेवी समन्वय स्थापित कर समय पर कार्य पूरा कराएंगे। यह भी पढ़ें- 21 तक भरा जाएगा डीएलएड सत्र 25-27...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.