साक्षरता मानवाधिकार और गरिमा का अनिवार्य हिस्सा : प्राचार्य
सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- सीतामढ़ी। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चंदौली बेलसंड में एनएसएस के तत्वावधान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेश कुमार सिंह व संचालन डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि यूनेस्को ने वर्ष 1966 में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार आठ सितंबर 1967 को यह दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य साक्षरता को प्रत्येक व्यक्ति के मानवाधिकार और गरिमा के अनिवार्य हिस्से के रूप में रेखांकित करना है। साथ ही पढ़ने-लिखने और शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रो. नवल किशोर ने कहा कि दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में मौजूद निरक्षरता की चुनौतियों का समाधान खोजना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.