साक्षरता प्रेरकों ने बीईओ के न मिलने पर जताई नाराजगी
पीलीभीत, जून 3 -- पूरनपुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत में लगभग 212 साक्षरता प्रेरक तैनात हैं। इन प्रेरकों पर गांव में 18 बर्ष से अधिक उम्र के लोगों को साक्षर बनाने की जिम्मेदारी है। लगभग तीन वर्षों से साक्षरता प्रेरकों को मानदेय नहीं दिया गया। मानदेय के लिए प्रेरकों से खंड शिक्षा अधिकारी के पास अपने दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। मंगलवार को दर्जनों साक्षरता प्रेरक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दस्तावेज जमा करने पहुंचे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के न मिलने पर प्रेरकों ने नाराजगी जताई। इस दौरान प्रेरकों ने आंदोलन की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय कार्य से वह लखनऊ में है। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप में सौरिख के बीईओ निलंबित एक प्रेरक ने उन्हें फोन कर दस्तावेज जमा करने के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.