लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई साक्षरता परीक्षा में 5.19 लाख निरक्षर सफल घोषित किए गए हैं। साक्षरता परीक्षा में कुल 5.45 लाख निरक्षर बैठे थे और 95.20 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। पिछले वर्ष के मुकाबले रिजल्ट में 10.47 प्रतिशत का उछाल आया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से अनपढ़ लोगों को साक्षर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में दो चरणों में हुई परीक्षा पहले 21 सितंबर 2025 को हुई परीक्षा में 1.43 लाख निरक्षर शामिल हुए और उसमें से 1.22 लाख सफल हुए। ऐसे ही 15 मार्च 202...