साक्षरता दिवस पर सीसीसी ने निकाली जागरूकता रैली
धनबाद, सितम्बर 9 -- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेस (सीसीसी) ने झरिया में जागरूकता रैली निकाली। फुलारी बाग से इंदिरा चौक तक निकली इस रैली में केंदुआ, बेलगड़िया और भूली के वे बच्चे शामिल हुए जिन्होंने कोयला चुनने का काम छोड़ दिया है। मौके पर 70 बच्चों के बीच बैग, कॉपियां व पेंसिल बॉक्स वितरित किए गए। जिसके लिए फ्रांस की संस्था 'ऑन दि वे टू स्कूल' और मुंबई के डॉ. राज मोहन का आभार जताया गया। सीसीसी के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा कि कोयला क्षेत्रों में बाल श्रम रोकना और साक्षरता बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में कलाकार संजय पंडित, शिक्षिका मौसुमी रॉय, दीपशिखा कुमारी, रागिनी, सुहानी, दुर्गा, राजवीर, नंदनी, ऋतिक, पायल, लवली, मुस्कान, लक्ष्मी, गुंजन, राजू, राहुल और अमित सहित कई छात्र-शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.