साक्षरता दिवस पर बच्चों ने बनाये रंग बिरंगे पोस्टर
गंगापार, सितम्बर 8 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संस्कार पब्लिक स्कूल बौड़ई में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें प्रमुख रूप से पोस्टर निर्माण व निबंध लेखन रहा।विषय सरकार की ओर से साक्षरता के क्षेत्र में चलाए गए अभियान व कार्यक्रम रहा। प्रधानाचार्य मो.फैसल ने कहा कि सभी के लिए साक्षर होना नितांत आवश्यक है लेकिन ध्यान यह भी रखना होगा कि साक्षरता के साथ ही संस्कार भी रहें क्योंकि बिना संस्कार के परिवारों के विघटन, समाज में कुरीतियों को बढ़ावा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.