गया, सितम्बर 8 -- विश्व साक्षरता दिवस पर मंगलवार को अकौना मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक मो. अली, आशा कुमारी और फातमा प्रवीण की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षक मो. अली ने बच्चों को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से गरीबी और नासमझी को खत्म किया जा सकता है। प्रतियोगिता में शाहीन, आभा, शगुफ्ता, पुष्पा, नेहा, अक्सा, काजल और आरोही ने बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभा निखरती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छात्राओं ने पेंटिंग से बताया साक्षरता का महत्व यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साक्षरता दिवस पर बच्चों को किया पुरस्कृत यह भी पढ़ें- अंत...