साक्षरता दिवस पर छात्राओं ने लिया शिक्षा प्रसार का संकल्प
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- बुढ़ाना। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मेपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने साक्षरता के महत्व पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि शिक्षा आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। संस्थान के प्रबंधतंत्र एवं शिक्षकों ने छात्राओं को स्वयं शिक्षित होने के साथ आसपास के लोगों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उल्लास कार्यक्रम के तहत छात्राओं से स्वैच्छिक शिक्षक बनकर भारत को पूर्ण साक्षर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षा एवं साक्षरता के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकाली गई यह भी पढ़ें- साक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.